शांता न्यूज

KORBA – स्टिंग वीडियो बनकर तैयार, एक प्रमुख प्रत्याशी की इज्जत है दांव पर, पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

कोरबा : शहर की राजनीति में अचानक एक नया मोड़ आने वाला है। प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। सभी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन इस बीच एक खतरनाक स्टिंग वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तैर रहा है। जल्द ही यह सबके सामने होगा, जिसके बाद एक प्रमुख दल के प्रत्याशी की मटिया पलित हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार यह स्टिंग वीडियो बना लिया गया है। जिसे सिर्फ रिलीज किए जाने की देरी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रत्याशी के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। जो बनी बनाई साख है, वह मिट्टी में मिल सकती है।

विधानसभा चुनाव 2018 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसने एक दमदार प्रत्याशी के लिए बड़ा गड्ढा खोद दिया था। उसकी हार भी हो गई थी। तो क्या इस बार इतिहास अपने आप को दोहराने वाला है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा….

error: Content is protected !!